बच्चा डेढ़ साल की उम्र तक चलता नहीं,
क्या करे ?
हर एक माँ बाप अपने बच्चे को खड़े होकर और चलते देख के खुश हो जाते हैं। सामान्यतः नौ महीने से सत्रह महीने तक बच्चा अपने आप खड़ा होकर चलने लगता है, लेकिन अठारह महीने की उम्र हो जाए, तो भी बच्चा ना चले तो माँ बाप फिक्र में पड़ जाते है। अभी तक बच्चा चलता नहीं क्या करे इसमें फिक्र की कोई बात नहीं है।
खड़े हुए बच्चे को प्रोत्साहित करे, पीछे से सहारा दे। बच्चा धीमे धीमे चलना चालू कर देगा, अगर बच्चा गिर जाये तो उसका डर ना रखें। एक दो बार गिरने पर ही बच्चा धीमे धीमे चलने लगेगा अगर बच्चा आगे न बढ़े तो, उसका फेवरेट खिलौना सामने टेबल पर रख दे| उसे लेने बच्चा कोशिश करेगा जरूर। हर एक बच्चे का खड़ा होना और चलना अलग अलग होता है। इसलिए दूसरों के बच्चे से अपने बच्चे की तुलना ना करें। उसी उम्र में चलते बच्चे को सामने रखें। उसे चलता देखकर आपका बच्चा भी धीमे धीमे चलता हो जाएगा। वॉकर का यूज़ ना करें, इससे बच्चा जल्दी नहीं, देर से सीखेगा। बच्चा अगर चलने के लिए तैयार नहीं है, तो फोर्स ना करें, इससे बात बिगड़ जाएगी। ऐसे चलते हुए बच्चे की सुरक्षा का ख्याल करें। शार्प कोर्नरवाली तिपोई, स्लीपरी फर्निचर और पैडे वाली टिपोय को दूर करें। कारपेट में बच्चे का पैर ना फंसे, उसका खास ध्यान रखे। हानिकारक हाउसहोल्ड सामान को दूर करे, सीढ़ियों चढ़ते बच्चे पर ध्यान दे, उसके ऊपर और निचले हिस्से में दरवाजा लॉक रखें, ताकि बच्चा गिर ना जाए।
बच्चों में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी हो तो हड्डियों कमजोर रहेंगी, वजन उठा नहीं पाएगा पांव टेढ़े होएंगे, जिसे हम बॉ लेग कहते हैं। ऐसे बच्चा चल नहीं पाएगा। उसके खाने में दूध, अंडा, फ्रूटजुस, बादाम, फिश और सनलाइट ज्यादा दे। धीमे धीमे बच्चा नॉर्मल होकर चलने लगेगा|
जो बच्चे की मांसपेशियां कमजोर है तो वो बैलेंस नहीं कर पाती। उसे रोजाना दो बार प्रेशर मसाज रेगुलर करे, मसाज की वजह से मसल पावर बढ़ेगा और बच्चा धीमे धीमे चलता हो जाएगा।
ओबेस बच्चा भी चल नहीं पाएगा। उसका वजन कम करें।
जो बच्चे प्री मेच्युर आए हैं। उसके प्री मेच्युरिटी लेवल के मुताबिक विकास के
दर से होगा, तो वो देर से चलेगा। ऐसे बच्चे में तीन चार महीने देर से चलना सीखे तो
फ़िक्र ना करें, बाद में इसका विकास नॉर्मल हो जाएगा।
बच्चे की थायराइड में कम हार्मोन निकलता है, जिसे हम हाइपोथायरॉइड कहते हैं, तो बच्चा मेंटली रिटायर्डेड, ऑबेस, और चलना देर से सीखेगा| हार्मोन रिप्लेसमेंटसे बच्चा नॉर्मल होकर चलने लगेगा।
बच्चा देर से चले, उसकी कम देखने वाले मेडिकल वजह भी आपके लिए आपके लिए जानना जरूरी है। ताकि आप अपने बाल रोग तजग्न को कंसल्ट कर सके।
न्यूरोलॉजिकल वजह जैसे सेरेब्रल पॉलिसी, मॉस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, डाउन सिंड्रोम जैसी कंडीशन में बच्चा मेंटली रिटायर्ड होने से बच्चे का विकास देर से होता है और बच्चा देर से चलता है। उसकी ट्रीटमेंट करने से धीमे धीमे बच्चा चलता हो जाएगा।
मसल हाइपोटोनिया या लर्निंग डिसेबिलिटी में
फिजिकल थेरेपी की मदद से बच्चे को हम धीमे धीमे चलता कर सकते | इस तरह खड़े होते हुए बच्चे को धीमे धीमे सहारा देके चलता
कर सकते हैं| साथ में अगर हार्मोनल डेफिशियेंसी जैसे हाइपोथायराइड हो, या
तो कोई न्यूरोलॉजिकल या मस्कूलर वजह हो, तो उसे भी दूर करना। आवश्यक है| अगर ओबेस
बच्चा होगा तो उसका वजन कम करेंगे, तो चलता हो जाएगा, और प्री मेच्युर बच्चों में
उसकी प्री मेच्युरिटी के मुताबिक उसकी उम्र गिनने से दो तीन महीना देर से चले तो
फिक्र की कोई बात नहीं है। बच्चा चलेगा जरूर |
Twitter - https://x.com/HarshadKam2312
बच्चा डेढ़ साल की उम्र तक चलता नहीं, क्या करे ?
Child Health Tips,, Healthy Baby Care, Child Nutrition Guide, Parenting Tips for New Parents, How to Raise a Healthy Child, Baby Growth and Development, Immunity Boost for Kids, Child Vaccination Schedule India, Better Parenting Techniques, Child Care in Early Years, How to improve immunity in toddlers naturally, Best food for child brain development, Parenting tips for 0–5 years old kids, Natural remedies for common cold in children, Daily routine for healthy kids in India, How to keep child healthy without medicine, Emotional development in early childhood, Balanced diet chart for Indian children, Tips for handling toddler tantrums, How to raise confident and healthy kids, Healthy child development, Child nutrition advice, Parenting for healthy kids, Child wellness, Pediatrics, Pediatrician Advice, Family Health, Well-being, Growth Milestones, Infant Care, Parenting Challenges, Moms & Dads, Family Life, Child Psychology,
#ParentingAdvice #KidsHealth #HealthyEatingForKids #ChildDevelopment #ParentingHacks #HealthyHabitsForKids #ParentingTipsForChildHealth #NutritionForChildren #ChildHealthAndWellness #PositiveParentingTips #FamilyHealth #HealthyKids #NewbornCare #ToddlerLife #Preschooler #ChildNutrition #PickyEaters #KidsNutrition #ChildSafety #PositiveParenting #GentleParenting #SleepTraining #KidsActivities
.jpg)





.jpg)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for visiting our Blog