01 अक्टूबर, 2024

"बच्चों में आत्मविश्वास का पोषण: सफलता के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण"

 

"बच्चों में आत्मविश्वास का पोषण: सफलता के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण"


छोटे बच्चों के आसपास माँ बाप की हाजिरी उसमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और वो अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन जब बच्चा छह से सात साल का होने लगे तब? चलती हुई हारीफाई और बढ़ती हुई उम्मीदों से बच्चों का आत्मविश्वास धीमे धीमे कम होने लगता है। आत्मविश्वास पैदा होने से बच्चे को स्वतंत्र होने का एहसास होता है और अपने निर्णय खुद लेकर जीवन में आगे बढ़ने लगता है। वरना बच्चा डब्बू और डरपोक रह जाएगा| इसलिए बच्चे में आत्मविश्वास विकसित करना। जरूरी है। चलो कैसे करें, ये अब हम देखते हैं।

 

सबसे पहले अपने बच्चे की प्रशंसा करें। जब बच्चा कुछ नया और अच्छा करें, तो प्रशंसा करके उसे आगे बढ़ाएं। सच्ची तारीफ से वह खुश होकर और नया सीखने की कोशिश करता रहेगा और उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा प्रशंसा अच्छी नहीं, इससे बच्चा आलसी, कमजोर और अभिमानी बनेगा और आत्मविश्वास गिरता जाएगा|


बच्चों को अपने छोटे छोटे काम करने की जिम्मेदारी लें, जैसे खिलौना साफ करना, किताबों का सेल्फ में सजाना, वगैरह सौंपते रहे। इससे वह सीखेगा और उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 


अपनी मर्जी उस पर ना थोपे, सब काम तुम खुद करोगे, तो बच्चा आलसी होकर कुछ सीखेगा ही नहीं। बच्चे को फिर कोशिश करो, कहते रहे| अगर कोई काम में बच्चा सफल ना हो तो उसे टोंकने के बदले फिर कोशिश करने की सलाह दे। इससे बच्चा निराश न होकर आगे बढ़ेगा। असफल हताशा में बच्चा न गिरे इसलिए उसे पॉज़िटिव बनना सिखाए। हर बार जितना सफल होना जरूरी और पॉसिबल नहीं है, ये भी उसे समझाए। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता रहेगा।


रोल मॉडल बने बच्चों के पहले शिक्षक उसके माँ बाप ही होते हैं। आप आदर्श माँ बाप बन के सब काम करें, अच्छा वर्तन करें, बच्चा आपको फॉलो करेगा क्योंकि आप ही उसके आदर्श हैं। विभिन्न कार्य के लिए बच्चे को प्रोत्साहित करें। बच्चों के कौशल बढ़ाने विविध गतिविधियों, ऐक्टिविटी करने प्रोत्साहित करें। गाना, डांस, ड्रामा से बच्चा सोशल बनके डर निकलता जाएगा, और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ में योगा, मेडिटेशन टीमगेम भी सीखा है।


अपनी पसंद खुद को करने दें। अपने खिलौने, ड्रेस, पुस्तकों की पसंद बच्चे को खुद को करने दे, हर बार अपनी बात मनवाना छोड़ दे, जिससे उसकी निर्णय शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चे को खुद को कोशिश करने दे| सब कुछ बना बनाया देने के बदले, खुद के काम खुद को करने दें। स्कूल बैग तैयार करना, जूते पहनना, सब काम। खुद करने दें। इससे वह सक्षम बन के आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा।


बच्चे को निस्वार्थ प्रेम देते रहे और उसके दोस्त बन जाए दोस्तों बच्चा सफल हो या ना हो, बच्चा परीक्षा में पास हो या फेल हो, आप उसके साथ रहे, उसके दोस्त बन जाए, और उसकी पॉज़िटिव थिंकिंग बढ़ाते रहे। उसे निराश ना होने दें और पीटना बिल्कुल मुनासिब नहीं है|

 


बच्चे के सपने और इच्छा का समर्थन करें। बच्चा जो करना चाहें उसे करने दे, उनके सपनों में साथ दें। इससे उसमें जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा।

 



बच्चे की आयु के अनुसार उसे काम दें। छोटे छोटे काम उसकी आयु के अनुसार देते रहे। उसकी पसंदीका काम चुनने दें, वो इसे जवाबदारी से निभाकर करेगा, और उसका आत्मविश्वास बढता जायेगा|

 

अपने बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना ना करें। हर एक बच्चे की क्षमता अलग अलग होती है। कोई बच्चा चित्र में तो, कोई पढ़ने में अच्छा होता है। दूसरों से तुलना न करें, इससे बच्चे का आत्मविश्वास गिरेगा। हमेशा उसके आसपास रहें, बच्चे को घर में अकेला न रखकर जो करना है वो करने दें| उस पर नजर बनाए रखें। वो आज़ादी महसूस करेगा और उसका आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा। बच्चे की सलाह लेकर उसे परिवार का हिस्सा बनाएं।

 

बच्चे की उम्र के अनुसार जरूर करें, उससे भी बातचीत करें और सलाह लें और परिवार का हिस्सा बनाएं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिस्थिति कुछ भी हो, लेकिन तैयार रहे नए लोग। नए स्कूल में परिस्थिति के मुताबिक बच्चे को ढलना सिखाए। निराश होना नहीं। नेगेटिव सोच दूर करके पॉज़िटिव बात करते रहे। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता रहेगा। और कमजोरियां जान के, बताई हुई टिप्स का इस्तेमाल करते रहे, बढ़ते हुए आत्मविश्वास से बच्चे का तुतलाना हकलाना रात को पीशाप कर देना विगेरे सब मानसिक तकलीफें अपने आप कम होकर दूर हो जाएगी और इसकी वजह से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ के बच्चा सफलता की ओर आगे बढ़ता ही जाएगा और भविष्य में उसका करियर दमदार बनेगा।

If you like our blogs & more details join us our below link

Youtube Link - https://www.youtube.com/@drharshadkamdar4852

Facebook Link - https://www.facebook.com/profile.php?id=61563764713416

Instagram Link - https://www.instagram.com/drharshadkamdar/

Twitter - https://x.com/HarshadKam2312

 "बच्चों में आत्मविश्वास का पोषण: सफलता के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण"

Child Health Tips,, Healthy Baby Care, Child Nutrition Guide, Parenting Tips for New Parents, How to Raise a Healthy Child, Baby Growth and Development, Immunity Boost for Kids, Child Vaccination Schedule India, Better Parenting Techniques, Child Care in Early Years, How to improve immunity in toddlers naturally, Best food for child brain development, Parenting tips for 0–5 years old kids, Natural remedies for common cold in children, Daily routine for healthy kids in India, How to keep child healthy without medicine, Emotional development in early childhood, Balanced diet chart for Indian children, Tips for handling toddler tantrums, How to raise confident and healthy kids, Healthy child development, Child nutrition advice, Parenting for healthy kids, Child wellness, Pediatrics, Pediatrician Advice, Family Health, Well-being, Growth Milestones, Infant Care, Parenting Challenges, Moms & Dads, Family Life, Child Psychology,

#ParentingAdvice #KidsHealth #HealthyEatingForKids #ChildDevelopment #ParentingHacks #HealthyHabitsForKids #ParentingTipsForChildHealth #NutritionForChildren #ChildHealthAndWellness #PositiveParentingTips #FamilyHealth #HealthyKids  #NewbornCare #ToddlerLife #Preschooler #ChildNutrition #PickyEaters #KidsNutrition #ChildSafety #PositiveParenting #GentleParenting #SleepTraining #KidsActivities


Disclaimer:

This blog is for informational purposes only and is not a substitute for professional medical advice. Always consult a healthcare professional regarding your child’s health. In case of an emergency, seek immediate medical attention.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for visiting our Blog